जौनपुर, मार्च 18 -- जफराबाद। वाराणसी-लखनऊ रेल प्रखंड पर सिरकोनी रेलवे स्टेशन के बाकराबाद रेलवे फाटक के पास रेलवे विभाग ट्रैक का मेनिमेंटस कार्य कराया जा रहा है। इसके चलते फाटक से वाहनों का आना जाना बन्द किया गया है। काम खत्म होने के बाद पुनः आवागमन शुरू हो जाएगा। विभाग के सेक्सन इंजीनियर अरूण कुमार पांडेय ने बताया कि बीसीयम मशीन और जेसीबी से गेट नंबर 32 सी/ ई टू पर सोमवार की देर रात्रि से मरम्मत का कार्य शुरू है। यह बुधवार तक चलेगा। जिसके कारण गेट नंबर 32सी/ईटू बाकराबाद मार्ग अवरूद्ध रहेगा। जब यह रेल ट्रैक मरम्मत कार्य हो जायेगा तो पुनः मार्ग पूर्ण रूप चालू कर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि यह मरम्मत कार्य दो साल बाद किया जाता है। इससे रेलवे लाइन पूरी तरह से दुरुस्त हो जाती है। जरूरत के हिसाब से सामान भी लगाया जाता है। इस मरम्मत कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.