छपरा, फरवरी 4 -- सोनपुर। बाकरपुर इलाके में लंबे समय से किए गए अतिक्रमण को लेकर बुधवार को प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की। बीपीआरओ राजेश कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई ) की टीम की मौजूदगी में अतिक्रमित स्थलों को बुलडोजर चलाकर मुक्त कराया गया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे बाकरपुर क्षेत्र में सरकारी भूमि और सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण यातायात बाधित हो रहा था और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी। शिकायतों के बाद प्रशासन ने पहले अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया था, लेकिन तय समय सीमा के बाद भी स्थल खाली नहीं किया गया। बुधवार को भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। बुलडोजर की कार्रवाई के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.