सोनभद्र, अक्टूबर 5 -- बभनी,हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के नधिरा ग्राम पंचायत के बैरागो टोला में रविवार को बाउली में डूबने से वृद्धा की मौत हो गई। वह बाउली में कपड़ा धोने के लिए गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया। बभनी थाना क्षेत्र के निधरा गांव के बैरागो टोला निवासी 70 वर्षीय हिरौंदिया पत्नी राजाराम रविवार की सुबह 11 बजे के लगभग घर के समीप बाउली में कपड़ा धोने गईं थीं। साथ में 8 वर्षीय पोता भी गया था। कपड़ा धोते समय अचानक पैर फिसला गया, जिससे वृद्ध महिला बाउली में गिर गयी। दादी के गिरने के बाद पोते ने घर वालों को बताया। सूचना पाकर जब तक लोग मौके पर पहुंचते तब तक गहरे पानी में जाने के कारण उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों की मदद से शव को बाउली से बाहर नि...