सोनभद्र, अगस्त 9 -- बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में शनिवार की सुबह घर से पांच सौ मीटर दूर एक महिला का बाउली में उतराया शव मिला। वह बाउली की तरफ कैसे गई इसकी जानकारी नहीं हो सकी थी। पुलिस शव को बाउली से निकलवाकर जांच में जुट गई है। बभनी थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव निवासी अजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि उसकी पत्नी 24 वर्षीय अनिता देवी की तबियत काफी खराब होने पर उसे नौ जुलाई को वाराणसी बीएचयू में भर्ती कराया था। शुक्रवार की रात को ही उसे लेकर घर चैनपुर आए थे। शनिवार की सुबह उसका शव घर से 500 मीटर दूर बाउली में उतराया मिला। पति ने बताया कि वह बाउली तक कैसे गई इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। वहीं सूचना मिलते ही मृतका के पिता अशोक कुमार भी मौके पर पहुंच गए। पिता का आरोप है कि उनक...