झांसी, मार्च 27 -- झांसी। जमीन पर बाउण्ड्रीवॉल का निर्माण करा रहे युवक को जान से मारने की धमकी देकर दबंगों ने बाउण्ड्रीवॉल गिरा दी। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है कि उक्त भूमि पर न्यायालय के आदेश के बाद वह काम करा रहा था। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दबंगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के बाहर दतिया गेट बाहर खुमान ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी भूमि सम्बंधी प्रकरण अपर आयुक्त न्यायालय में चल रहा था। उसके पक्ष में फैसला होने के बाद वह न्यायालय के आदेश पर जमीन पर काम करा रहा था। तभी इकबाल पुत्र बाबू खान व इनायुल पुत्र इकबाल, इलियास पुत्र बाबू खान व साद पुत्र बाबूखान ने मिलकर उसकी बाउण्ड्रीवॉल तोड़ दी। इकबाल व इनायुल इलियास ने घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.