कुशीनगर, फरवरी 16 -- कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपने पट्टीदार पर घर की बाउंड्री तोड़ कर सामान उठा ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना क्षेत्र के जोगिया जनूबी पट्टी निवासी इस्माइल ने आरोप लगाया है कि गांव में हमारे तीन मकान हैं। दो पर उसके पट्टीदार काबिज हैं। एक मकान में वह अपने परिवार के साथ रहता है। तीनों मकानों में वह और उसके पट्टीदार बराबर बराबर के हिस्सेदार हैं। उसके पट्टीदार द्वारा उसके मकान की बाउंड्री को रविवार को सुबह तोड़ दिया गया है। बाउंड्री तोड़कर घर में रखा सामान उठा ले गये हैं। पूछे जाने पर मारपीट गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष पटहेरवा धीरेन्द्र राय ने बताया कि तहरीर मिली है। जां...