सिद्धार्थ, मार्च 16 -- सोहना। इटवा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पकड़ी में बच्चों की सुरक्षा को लेकर खतरा बना हुआ है। 2013 में बने इस विद्यालय में आज तक बाउंड्रीवॉल नहीं बनाई गई है। विद्यालय के बगल से गुजरती पक्की सड़क के कारण दुर्घटना का खतरा बना रहता है। स्कूल परिसर का मैदान नीचा होने से हल्की बारिश में भी जलभराव हो जाता है। इससे बच्चों में संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। बाउंड्रीवॉल के अभाव में छुट्टा पशुओं का आना-जाना लगा रहता है। इससे शिक्षण कार्य में बाधा आती है। गांव से विद्यालय की दूरी भी अधिक है। अभिभावक रामपाल, रामतीरथ, ज्ञानदास, लड्डूलाल, संतोष कुमार, धनीराम, कैचू चौधरी, जुग्गीलाल आदि ने जिलाधिकारी से विद्यालय की बाउंड्रीवॉल बनवाने और परिसर को ऊंचा करवाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.