चंदौली, नवम्बर 30 -- शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा स्थित गांधी स्मारक इंटर कॉलेज एक प्रमुख शैक्षणिक संस्थान है। इन दिनों बाउंड्रीवॉल न होने के कारण पूरी तरह पूरी तरह असुरक्षित बना हुआ है। विद्यालय परिसर खुला होने की वजह से बाहरी लोगों और मवेशियों की लगातार आवाजाही बनी रहती है। जिससे न सिर्फ छात्रों की पढ़ाई बाधित होती है बल्कि उनकी सुरक्षा को भी खतरा बना रहता है। मिथिलेश कुमार, बब्बू मिश्रा ने विद्यालय में चारदीवारी न होने पर गहरी चिंता जताई है। उनका कहना है कि विद्यालय में सैकड़ों छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करने आते है। ऐसे में सुरक्षा का पर्याप्त इंतजाम न होना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। कई बार बाहरी तत्वों द्वारा विद्यालय परिसर में गंदगी फैलाने और तोड़फोड़ जैसी घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। विद्यालय प्रशासन ने भी इस समस्या को लेकर कई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.