लखनऊ, दिसम्बर 17 -- गुड़ंबा थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर बाउंड्रीवाल तोड़ते हुए नाले में जा गिरा। हादसे में ई-रिक्शा सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद नगर निगम की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक जांच में निगम की किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने नहीं आई है। पुलिस जांच के दौरान सामने आए सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि ई-रिक्शा तेज गति में था और अचानक नियंत्रण खोने के बाद दीवार तोड़ते हुए नाले में गिर गया। नगर निगम जोन-7 के जोनल अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। युवक को नाले से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुड़ंबा पुलिस के मुताबिक मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...