गोपालगंज, दिसम्बर 2 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के पश्चिमी दिशा से गुजरी बंजारी बाईपास सड़क पर वाहनों की तेज रफ्तार से लगातार हो रहे हादसों को रोकने के लिए एनएचआई ने कवायद शुरू की है। बाईपास सड़क पर करीब चार जगहों पर अन्य सड़कें क्रॉस करती हैं। यहां पर पहले से गतिरोधक नहीं है। जिससे कि वाहनों की तेज रफ्तार कम नहीं हो रही थी। अब, जिला प्रशासन के निर्देश पर एनएचएआई ने पहल शुरू की है। शहर की बंजारी बाईपास सड़क पर एनएचएआई द्वारा चिह्नित जगहों पर ब्रेकर बनाए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार बंजारी बाईपास सड़क पर तकिया-याकूब चौक,फतहां-जंगलिया चौक और तुरकहां नहर के समीप ये गति अवरोधक बनाए जाएंगे। बाईपास सड़क पर चिन्हित स्थलों पर क्रॉसिंग सिग्नल लगाए जाएंगे। इसमें रेडियम से चिह्न बने रहेंगे। जिससे कि रात में भी वाहन चालकों को क्रॉसिंग की...