नैनीताल, फरवरी 18 -- भीमताल। काठगोदाम से दानीजाला-अमृतपुर बाईपास निर्माण के लिए 1 करोड़ 75 लाख की स्वीकृति मिली है। विधायक राम सिंह कैड़ा ने बताया कि काठगोदाम से रानीबाग के बीच गुलाब घाटी के पास हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती थी। जिस कारण स्थानीय लोगों और पर्यटकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। जाम से निजात दिलाने के लिए ग्रामीणों ने एचएमटी अमृतपुर तक बाईपास बनाने की मांग की। जिसके चलते तीन किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 1 करोड़ 75 लाख की स्वीकृति दे दी है। जल्द शासनादेश जारी हो जाएगा। जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...