बेगुसराय, फरवरी 22 -- मंझौल, एक संवाददाता। आरसीएस कॉलेज मंझौल से महेशवाड़ा पावर ग्रिड स्टेशन तक सड़क के सिंगल लेन रहने के कारण लोगों को परेशानी होती है। यह महत्वपूर्ण सड़क बाईपास रोड का कार्य करती है। लोगों के द्वारा सड़क के दोहरीकरण की मांग वर्षों से की जा रही है। प्रतिदिन मंझौल बस स्टैंड के पास ट्रैफिक जाम का सिलसिला जारी रहता है। ट्रैफिक जाम से बचने के लिए बखरी, नावकोठी, जयमंगलागढ़, कावर झील एवं गढ़पुरा की ओर जाने वाले लोग भीड़ एवं ट्रैफिक जाम से बचने के लिए इसी सड़क से गुजरते हैं। सड़क के सिंगल लेन होने के कारण दूसरे तरफ से वाहन आने पर एक किलोमीटर तक जाम लग जाता है जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...