रायबरेली, फरवरी 12 -- महाराजगंज,संवाददाता। महराजगंज-इन्हौना मार्ग पर स्थिति नईया नाला पुल निर्माण के दौरान बनाए गए बाईपास पर अचानक मौरंग लदा ट्रक फंस गया। इस दौरान मार्ग पर दोनों ओर कई किलोमीटर तक भीषण जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब चार घंटे मशक्कत के बाद यातायात बहाल कराया। इस दौरान लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। क्षेत्र के कैर नईया पुल का करोड़ों रुपए की लागत से निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन निर्माण कार्य की प्रगति बेहद खराब है। इससे बनाए गए बाईपास पर आए दिन वाहन फंस जाते है और लोगों को जाम के झाम से गुजरना पड़ता है। बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे उक्त बाईपास पर मौरंग लदा एक ट्रक फंस गया। चालक के काफी प्रयास करने के बावजूद ट्रक नहीं निकला। इससे मार्ग के दोनो ओर करीब दो किलोमीटर तक लंब जाम लग गया। वहीं जाम में फंसे राहग...