मैनपुरी, दिसम्बर 11 -- कस्बा क्षेत्र के अलालपुर बाईपास मोड़ पर पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाए गए ऊंचे स्पीड ब्रेकर दुर्घटना का कारण बन गए हैं। रोजाना बाइक सवार ब्रेकरों से टकराकर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। बिना संकेतक चिन्हों के अचानक सामने आने वाले इन ब्रेकरों पर वाहन चालक नियंत्रण खो बैठते हैं। ऐसी स्थिति में बाइक पर पीछे बैठी महिलाएं व बच्चे गिरकर घायल हो जाते हैं। कस्बा निवासी रामपाल सिकरवार ने डीएम से मांग की कि स्पीड ब्रेकर की ऊंचाई नियमानुसार की जाए, मार्ग पर स्पष्ट संकेतक चिन्ह लगाए जाएं, ब्रेकर पर सफेद पट्टी दोबारा कराई जाए, जिससे वह दूर से दिखाई दे सके। ग्रामीण संजू चौहान, ऋषभ भदौरिया, अमन कुमार, राहुल कुमार, कमलेश, संतोष कुमार, राधेश्याम ने समस्या से निजात दिलाने की मांग डीएम से की है, जिससे दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.