हरदोई, दिसम्बर 11 -- हरदोई। सपा नेता रामज्ञान गुप्ता ने शहर में आबादी क्षेत्र के बाहर से बन रहे बाईपास का निर्माण तेज कराने की मांग की है। उनका कहना है कि सरकार के दावे के विपरीत काम में विलंब हो रहा है। जिम्मेदार इस ओर ध्यान दें। बाईपास के निर्माण की प्रगति की जमीनी हकीकत परखी जाए। बिजली लाइन संबंधी व्यवधान को दूर कराकर काम तेज कराया जाए। ताकि इस बार मार्च तक काम पूरा हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...