भागलपुर, फरवरी 19 -- सबौर। बाईपास थाना क्षेत्र के रक्साडीह निवासी एक व्यक्ति पर चेक बाउंस कर धोखे से जमीन रजिस्ट्री कर लेने को लेकर बबरगंज थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद निवासी ने बाईपास थाने में केस दर्ज कराया है। जिसमें जमीन बेचने और खरीद करने को लेकर चेक दिया गया था। जमीन रजिस्ट्री करा ली गयी। लेकिन बाद में जमीन के एवज में दिए गए रकम का चेक बाउंस कर गया। इस बात की शिकायत चेक देने वाले से की गई तो वह गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने लगा। इस संबंध में बाईपास थाना अध्यक्ष सुमन कुमार राय ने कहा कि मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.