जमुई, जून 11 -- जमुई। निज प्रतिनिधि राष्ट्रीय भ्रष्टाचार मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंद्रचूड़ सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को बाईपास की स्वीकृति मिलने पर मोर्चा के सदस्यों ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी का इजहार किया। अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि कई वर्षों से 8 सूत्री मांगों को लेकर शहर के कचहरी चौक पर धरना प्रदर्शन कर शहर में जाम की समस्या पर जिला प्रशासन से बायपास बनाने की मांग की जाती रही थी। 7 वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद खैरमा से बाईपास निकालने की स्वीकृति विधायक श्रेयसी सिंह के अथक प्रयास से संभव हो सका है। वायपास बनने से शहर में जाम की समस्या से निजात मिलेगा। मोर्चा के सदस्यों द्वारा कचहरी चौक पर बाईपास की स्वीकृति मिलने पर एक दूसरे को लड्डू खिलाया गया। मौके पर मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रदेव मंडल, श्याम सुंदर तांती, पंकज कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.