सिमडेगा, जुलाई 13 -- कुरडेग, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के पक्का बांध के समीप बाइक से गिरकर एक युवक घायल हो गया। घटना शनिवार के दोपहर की है। घायल की पहचान हरीश साय के रूप में की गई। बताया गया कि हरीश साय अपने साथी प्रथम सोरेंग के साथ बड़कीबिउरा मेहमानी कर वापस अपने घर लौट रहा था। इसी बीच तेज गति होने के कारण उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से घायल युवक को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...