चतरा, दिसम्बर 19 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। सिमरिया- टंडवा मुख्य पथ पर स्थित मुरवे गांव के समीप शुक्रवार को बाइक व टरबो ट्रक में टक्कर हो गयी। इस घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों में एदला पंचायत के मानो महुआ निवासी कृष्णा कुमार और सूरज कुमार शामिल है। दोनो घायलों को ग्रामीणों की मदद से रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल हज़ारीबाग़ रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार दोनो एक बाइक पर सवार होकर मिश्रौल के नावाडीह गांव में बहन के घर से अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान सिमरिया की तरह से टंडवा की ओर जा रहे टरबो ( जे एच 02 बी यू 7538) ने अपने चपेट में ले लिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। ग्रामीणों ने ट्रक का पीछा किया तो ट्रक चालक भागने के दौरान धनगड्डा में एक बोलेरो को टक्कर मार द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.