लोहरदगा, फरवरी 21 -- लोहरदगा, संवाददाता। नगरपालिका आम निर्वाचन, 2026 अंतर्गत मतदान 23 फरवरी को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होनेवाले मतदान में अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने को शनिवार को बाईक रैली निकाली गई। लोहरदगा समाहरणालय परिसर से उपायुक्त डॉ ताराचंद द्वारा बाईक रैली को हरी झंडी दिखायी गयी। इस अवसर पर उन्होंने 23 फरवरी को मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। उपायुक्त ने कहा कि मतदाता सपरिवार अपने बूथ पर पहंचें और वोट करें। बाईक रैली कचहरी मोड़, ब्लॉक मोड़, पावरगंज, मैना बगीचा होते हुए वापस समाहरणालय परिसर में संपन्न हुई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुण्डा, आइटीडीए परियोजना पदाधिकारी सुषमा नीलम सोरेंग समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.