बोकारो, मार्च 19 -- बोकारो प्रतिनिधि। पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के फॉरलेन स्थित तेलीडीह मोड़ के सामने मालवाहक और बाईक में टक्कर होने के बाद बाईक सवार व एक महिला घायल हो गई। घटना मंगलवार अहले सुबह की है। घटना के बाद पिंड्राजोरा पुलिस ने बाइक चालक और उसकी पत्नी को गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उन दोनो का इलाज चल रहा हैं। घटना के बाद मालवाहक चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। पुलिस बाईक को अपने निगरानी में ले रखी हैं। साथ ही बोलेरा पिकअप वैन की धर पकड़ के लिए सामने दुकान में लगी सीसीटीवी कैमरा का सहायता ले रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल दंपत्ति जाला से अपनी पैतृक गांव पश्चिम बंगाल के थाना कोटशिला जा रहे थे। बाइक चालक पेड़कु गोप उम्र 45 वर्ष व उनकी पत्नी रीता गोप उम्र लगभग 40 वर्ष अपनी मोटर साइकिल से पिंड्राजोरा थाना क्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.