खगडि़या, दिसम्बर 6 -- गोगरी, एक संवाददाता। गोगरी अनुमंडल का हार्ट माना जाने वाला जमालपुर बाइपास सड़क जर्जर बनी हुई है। सड़क में दर्जनों जगहों पर गढ्ढे बन गए हैं। जिसमें रोज दिन सड़क दुर्घटनाएं होने की संभावना बनी रहती है, लेकिन स्थानीय नगर प्रशासन उदासीन बने हुए हैं। सड़क में गढ्ढे म रहने से बाइक एवं ई-रिक्शा चालक को गढ्ढे में पलटने की घटनाएं होती रहती हैं। प्रत्येक दिन बाइक सवार बाइक लेकर गढ्ढे में पलट जाता है। ई-रिक्शा चालक को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ई-रिक्शा पलटने की घटना होने पर हाथ पैर भी टूटने की घटना हो चुकी है। स्थानीय लोगो ने कई बार इस समस्याओं से नगर प्रशासन को अवगत कराया, लेकिन कोई समाधान नही हो पाया। गोगरी के भाजपा नेता नीतीश कुमार सिंह एवं विपीन निषाद ने बताया कि बाइपास सड़क से जमालपुर बाजार जाने वाली सड़क जर्जर होने स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.