कोडरमा, दिसम्बर 4 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। झुमरी तिलैया थाना अंतर्गत बाईपास पुल के पास बुधवार की रात एक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार चालक रंजीत यादव घायल हो गए। घायल युवक की पहचान ढाब-थाम निवासी रंजीत यादव के रूप में हुई है। घायल रंजीत यादव ने बताया कि किसी बड़े वाहन को बचाने के प्रयास में उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही तिलैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटाया। साथ ही घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। इसी दौरान किसी निजी कार्यक्रम में जा रहे एसपी अनुदीप सिंह भी घटनास्थल पर रुके और स्थिति का निरीक्षण करते हुए पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। स्थानीय लोगों के अनुसार झुमरी तिलैया बाईपास पुल के पास आए दिन सड़क दुर्...