बांका, फरवरी 24 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर में बन रहे बाइपास के निर्माण कार्य का मंगलवार को जिलास्तरीय पांच सदस्यीय टीम ने निरीक्षण किया। एडीएम अजीत कुमार के नेतृत्व में भू-अर्जन पदाधिकारी रंजीत कुमार, पथ निर्माण विभाग के सहायक अभियंता बिनोद दास, अमरपुर निबंधन कार्यालय के रजिस्ट्रार मुकेश कुमार सुमन, सीओ रजनी कुमारी ने बाइपास का निरीक्षण किया। अधिकारियों की टीम पहले चपरी गांव के समीप कार्य का निरीक्षण किया। इसके बाद सभी अधिकारी दिग्घी पोखर एवं सिउड़ी मोड़ में बन रहे बाइपास की जमीन का भौतिक सत्यापन किया। इसमें रैयती एवं गैर रैयती जमीन, आवासीय, कृषि तथा अन्य प्रकृति की जमीन को देखा तथा अधिकारियों को कागजी कार्रवाई जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। इस मौके पर एडीएम ने कहा कि पांच सदस्यीय टीम ने बाइपास निर्माण की जांच की तथा इसे ज...