देवघर, अप्रैल 12 -- देवघर,प्रतिनिधि। अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि एक की हालत गंभीर हैं। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति संजय कुमार दास है, जो दुमका जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र का निवासी है। जानकारी के अनुसार, संजय पूजा करने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान जमुनिया गांव के पास उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह गिर पड़ा। गिरने से संजय को गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने बताया कि घटना के तुरंत बाद उसे पहले सरैयाहाट स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उसका इलाज चल रहा है। इधर, एक अन्य घटना में चार अन्य व्यक्ति भी घायल हो गए। यह घटना गुरुवार देर रात की है। घायलों की पहचान सरैयाहाट थाना क्षेत्र के आमघट्टा ...