हरिद्वार, जनवरी 31 -- ज्वालापुर क्षेत्र में जटवाड़ा पुल के पास सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच तेज कर दी है। आरोपी की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मुकेश कुमार निवासी इब्राहिमपुर भगवानपुर ने पुलिस को बताया कि उनका 29 वर्षीय पुत्र अंकित 27 जनवरी को गंगोत्री क्षेत्र में बिजली फिटिंग के बाद बाइक से घर लौट रहा था। जटवाड़ा पुल से आगे ट्रैफिक सिग्नल के पास पीछे से आए हरियाणा नंबर के वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अंकित की मौके पर मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि फरार चालक की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही आरोपी को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.