बिहारशरीफ, अक्टूबर 7 -- बाइक हादसे में महिला समेत दो घायल शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के तीनमुहानी मोड़ के पस बाइक हादसे में एक महिला समेत दो लोग घायल हो गये। घायल महिला रीता देवी और कुंदन कुमार दोनों बेगूसराय के बथौली गांव के निवासी हैं। रिश्ते में दोनों चाची और भतीजे हैं। दोनों शेखपुरा जेल में बंद अपने रिश्तेदार से मिलने आये थे। बताया जा रहा है कि एक जानवर को बचाने में बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गयी। दोनों घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...