बक्सर, मई 30 -- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के मेन रोड में अज्ञात वाहन से बाइक टकराने के कारण कैमूर के एक युवक की मौत हो गई। मृतक यहां अपने मामा के पास रहता था। प्राप्त जानकारी के अनुसार कैमूर जिले के कुदरा का रहने वाला विशाल वर्मा यहां अपने मामा के यहां रहता था और उनकी कपड़े की दुकान में काम करता था। बीते गुरुवार को वह बाइक से जमुना चौक की तरफ जा रहा था। इसी बीच उसकी बाइक किसी वाहन से टकरा गई। इस हादसे में वह बुरी तरह जख्मी हो गया। तत्काल उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.