कटिहार, फरवरी 25 -- कटिहार, एक संवाददाता फाइनेंस पर खरीदी गई बाइक को कंपनी में जमा करने के नाम पर हड़प लेने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक की पहचान ऋतिक कुमार के रूप में की गई है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार रंजन कुमार ने एक बाइक फाइनेंस पर खरीदी थी। आर्थिक तंगी के कारण वह समय पर लोन की मासिक किस्त जमा नहीं कर पा रहे थे। ऐसे में उन्होंने संबंधित फाइनेंस कंपनी के कर्मी से संपर्क कर बाइक वापस लेने का आग्रह किया। रंजन कुमार का आरोप है कि उन्होंने बाइक उक्त कर्मी को यह कहकर सौंप दी कि वे लोन चुकाने में असमर्थ हैं, इसलिए वाहन कंपनी में जमा कर लिया जाए। कुछ दिनों बाद रंजन कुमार के मोबाइल पर लोन की मासिक किस्त जमा करने का मैसेज आया तो वे चौंक गए। उन्होंने फाइनेंस...