नई दिल्ली, जून 24 -- नई दिल्ली, व.सं.। दक्षिण दिल्ली जिला पुलिस की एएटीएस ने 22 जून को वाहन चोरी के आरोप में दो बदमाशों को खानपुर रेड लाइट से गिरफ्तार किया है। आरोपियों मोहम्मद गुफरान और अरमान की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के तीन दो दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि एएटीएस टीम के इंचार्ज इंस्पेक्टर उमेश यादव की टीम 11 जून को डी-ब्लॉक, संगम विहार से एक बाइक चोरी के मामले की जांच कर रही थी। इसी दौरान कैमरे में वाहन चोरी करते तीन संदिग्ध नजर आए। पुलिस ने इनकी जानकारी जुटाई, तो उनकी पहचान गुफरान और अरमान के तौर पर हुई। इस पर पुलिस ने दोनों को खानपुर रेड लाइट के पास से धरदबोचा। आरोपियों पर वाहन चोरी के कई मामले पहले से दर्ज हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.