बिजनौर, फरवरी 11 -- स्योहारा-मुरादाबाद रोड पर लक्ष्य कॉलेज के पास बुधवार को बाइक और इलेक्ट्रिक स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही 112 पुलिस और स्योहारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को तत्काल सरकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्योहारा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार दिया गया। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने बताया कि घायलों में से दो की हालत ज्यादा गंभीर थी। आवश्यक उपचार देने के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए सभी को हायर सेंटर बिजनौर रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान मोहन पुत्र खूब सिंह निवासी हाजीपुर थाना स्योहारा, रवि पुत्र भीम सिंह निवासी अमीरपुर थाना स्योहारा, शीतल पुत्री बेगराज निवासी इमरतपुर थाना अफजलगढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.