कन्नौज, दिसम्बर 12 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के सौरिख रोड पर तेज रफ्तार बाइक ओर स्कूटी की भिड़ंत हो गई। हादसे में किशोरी समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। नगर के फर्रुखाबाद चौराहा के पास स्थित इंदिरा आवास कालोनी निवासी मोहिनी (15) पुत्री चंद्रपाल कोरी बाबा की बगिया स्थित हनुमान मंदिर दर्शन को गई थी। वहां से वापस लौटते समय सौरिख रोड पर बाइक ओर स्कूटी की भिड़ंत हो गई। हादसे में मोहिनी के अलावा नगर के मोहल्ला कटरा गली निवासी सनी पुत्र महेशचंद्र कठेरिया और मोहल्ला बजरिया निवासी शिवम पुत्र रामविलास घायल हो गए। तीनों घायलों को एंबुलेंस से सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद शिवम और मोहिनी की हालत गंभीर देख उन्हें मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर कर दिया गया, जबकि सनी का सौ शैय्या अस्पताल में इला...