रामनगर, दिसम्बर 14 -- रामनगर। तेलीपुरा क्षेत्र में रविवार तड़के स्कूटी और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन सवार सड़क पर दूर जा गिरे। रेलवे कॉलोनी निवासी मयंक वर्मा अपनी बहन दिव्यांशी को रोज की तरह तेलीपुरा स्थित एक प्लाईवुड फैक्ट्री में छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक से स्कूटी की भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूटी सवार युवक और अफसार निवासी गुलरघट्टी घायल हो गए। दोनों घायलों को रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया। संयुक्त चिकित्सालय में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों युवकों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया। एसएसआई मो. यूनुस ने बताया कि फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...