हरिद्वार, फरवरी 21 -- शहर कोतवाली क्षेत्र के पुराना औद्योगिक इलाके में हिल बाईपास मार्ग पर शनिवार को मोटरसाइकिल और स्कूटर की टक्कर में रेलवे के तकनीशियन की मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दो घायलों को हालत नाजुक होने पर एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। यह हादसा शुक्रवार रात दस बजे हिल बाईपास स्थित मारुति ट्रू वैल्यू स्टोर के सामने हुआ। कापुर भट्टपुरा, थाना रजतपुर जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश निवासी मोनित इन दिनों ज्वालापुर में रेलवे स्टेशन पर तकनीशियन के पद पर कार्यरत थे। वह स्कूटर से ड्यूटी के लिए हरिद्वार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन सड़क पर काफी दूर तक घिसटते चले गए। सूचना पर शहर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच...