मुजफ्फर नगर, सितम्बर 18 -- मुजफ्फरनगर। खालापार थाना क्षेत्र के मोहल्ला फिरदौस नगर में बाइक स्टंट के विरोध में सभासद के भतीजे ने युवक के सीने में चाकू घोंपकर हत्या कर दी। घटना के समय सभासद और एक अन्य युवक मौके पर मौजूद था। एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से जानकारी ली। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। वार्ड 53 के मोहल्ला फिरदौस नगर निवासी सभासद अन्नू कुरैशी का भतीजा साहिल मंगलवार रात गली में बाइक तेज रफ्तार से दौड़ाते हुए स्टंट कर रहा था। इस पर मोहल्ले के अफसार पुत्र जुल्फिकार उर्फ गुड्डू का साहिल से विवाद हो गया। उस समय लोगों ने दोनों को शांत कर दिया था। रात्रि करीब 12 बजे अफसार अपने घर के बाहर बैठा था। तभी सभासद अन्नू कुरैशी, साहिल और आवेश मौके पर पहुंचे। फि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.