मधुबनी, अप्रैल 20 -- मधवापुर, निज प्रतिनिधि। नेपाल से बाइक पर शराब की खेप ले जा रहे दो धंधेबाजों को मधवापुर बॉर्डर के पास सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया। इस मामले में संबंधित दोनों बाइकें और उस पर लदी 83 बोतल शराब बरामद की गयी गयी है। यह कार्रवाई मधवापुर एसएसबी के जवानों ने रविवार को गश्ती के दौरान की। मामला इंडो नेपाल बॉर्डर पीलर नंबर 279/17 के पास भारतीय क्षेत्र की ओर का है। एसएसबी ने पकड़े गये आरोपीयों के साथ जब्त सामानों को मधवापुर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गये आरोपियों में 26 वर्षीय लालू कुमार पासवान गौसनगर बरही गांव निवासी विजय पासवान का बेटा है। जबकि, 21 वर्षीय दूसरे आरोपी का नाम राहुल कुमार है। वह पतौना के सुबूथ राम का बेटा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.