सीवान, जनवरी 16 -- नौतन,एक संवाददाता। नौतन-मठिया मार्ग के रामगढ़ नहर पुल के समीप स्थानीय पुलिस ने यूपी से बिहार में बाइक से शराब की खेप लेकर जा रहे एक तस्कर को पकड़ा है। पुलिस को सूचना मिली कि यूपी से बाइक पर शराब लादकर बिहार में सप्लाई करने के लिए ले जा रहा है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ बताए गए मार्ग पर वाहन जांच करने लगे। उस दौरान यूपी की ओर से एक बाइक पर सवार एक युवक आता दिखाई दिया। जिसे रोककर बाइक की तलाशी लेने पर शराब नब्बे बोतल शराब जब्त किया गया। इसके बाद शराब तस्कर को गिरफ्तार कर बाइक समेत थाने लाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर गोपालगंज जिले के हथुआ थाना थाना क्षेत्र के छोटका हथुआ गांव का विपिन कुमार है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...