नोएडा, फरवरी 10 -- नोएडा,वरिष्ठ संवाददाता। चोरी की बाइक पर सवार होकर राहगीरों का मोबाइल झपटने वाले शातिर बदमाश को सेक्टर 58 थाने की पुलिस ने मंगलवार को दबोच लिया। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल होने वाली दो मोटरसाइकिल, लूट और चोरी के 11 फोन व चाकू बरामद हुआ है। बदमाश के खिलाफ विभिन्न थानों में 26 केस दर्ज हैं।पुलिस का कहना है कि आरोपी काफी समय से नोएडा और दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में मोबाइल छीनने की वारदातें कर रहा था। आरोपी की पहचान दिल्ली के मयूर विहार निवासी रिषभ दयाल के रूप में हुई है। 32 वर्षीय रिषभ ने पूछताछ के दौरान कई स्नैचिंग की घटनाओं में अपनी संलिप्तता कबूल की। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर सुनसान सड़कों या भीड़भाड़ वाले इलाकों में राह चलते लोगों को निशाना बनाता था। मौका मिलते ही वह लोग...