बागेश्वर, जून 12 -- कपकोट। कपकोट से राजस्थान के जैसलमेर भारत-पाक बार्डर तक यात्रा कर दो युवक लौट आए हैं। उन्होंने यह यात्रा बाइक से पूरी की। जिनका गुरुवार को यहां पहुंचने पर व्यापार मंडल ने स्वागत किया। उन्होंने वहां तनोट माता के मंदिर में दर्शन भी किए। भुवन गढ़िया तथा भारत सिंह गढ़िया ने बताया उनकी यह यात्रा 3000 किमी की रही। जिसे 11 दिन में पूरा किया। वहां मंदिरों के दर्शन किए। 25 किमी बाइक चलाने के बाद वह थोड़ा विश्राम कर रहे थे। गढ़िया ने बताया कि जैसलमेर में भारत-पाकिस्तान बार्डर पर है। जहां के दर्शन करने का उनका मन था। व्यापार मंडल अध्यक्ष तारा सिंक कपकोटी समेत अन्य व्यापरियों ने उनका शाल उड़ाकर सम्मान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.