देवरिया, जनवरी 2 -- मेहरौनाघाट(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। गुरुवार को लार थाना क्षेत्र के मेहरौना बार्डर पर चौकी पर एक शराब तस्कर पकड़ लिया गया। वह बाइक पर एक बैग में 90 पाउच देसी शराब लेकर बिहार जा रहा था। पुलिस बाइक और शराब सहित तस्कर को लेकर थाने आ गयी। तस्कर की पहचान विनोद यादव निवासी उकडेरी बिहार के रूप में हुई है। उक्त सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार सिंह ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान मेहरौना बार्डर चेक पोस्ट पर एक बाइक सवार को 90 शीशी देशी शराब के साथ पकड़ा गया है। शराब के साथ पकड़े गए बाइक सवार के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बाइक सीज कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...