रुडकी, जनवरी 2 -- कलियर। मेहवड़ खुर्द गांव के पास हाईवे पर बने अंडरपास में शुक्रवार को बजरी पर एक युवक की बाइक फिसल गई। इससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को उठाकर उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भिजवाया। दिनेश निवासी ढालचोरा अपनी बाइक से सवार होकर बाजूहेड़ी से अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह मेहवड़ खुर्द गांव के पास हाईवे पर बने अंडरपास पर पहुंचा तो वहां पड़ी बजरी पर उसकी बाइक फिसल गई। इस कारण वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को उपचार के लिए एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। यहां पड़ी बजरी के कारण पहले भी हादसे हो चुके हैं। ऐसे में स्थानीय लोगों में इसको लेकर रोष है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...