लखनऊ, मार्च 17 -- योजना भवन के पास बाइक सवार ने पैदल जा रहे दंपति को टक्कर मार दी। विरोध पर पति से मारपीट की और ईंट से हमला कर दिया। पत्नी ने बीच बचाव की कोशिश की तो उनके साथ छेड़छाड़ कर अश्लील हरकत की। मारपीट में उनकी चेन भी टूटकर गिर गई। यह आरोप लगा पीड़ित ने हुसैनगंज थाने में दो नामजद व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। हुसैनगंज पुलिस जांच कर रही है। राजा बाजार निवासी पीड़ित के मुताबिक रविवार को रिश्तेदार की मौत होने पर वह पत्नी के साथ हुसैनगंज जा रहे थे। शाम पांच बजे वह साधन से योजना भवन के पास उतरकर पैदल जा रहे थे तभी बाइक से आए रवि और कुनाल ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर से वह गिर पड़े। उन्होंने विरोध जताया तो दोनों गालियां देते हुए चले गए। कुछ ही देर में दोनों अपने कुछ साथियों के साथ आ धमके। गालियां देते हुए उन्हें पीटेने लगे। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.