हापुड़, दिसम्बर 11 -- क्षेत्र के गांव चकलठीरा निवासी संदीप ने बताया कि बुधवार को वह अपनी बाइक से सवार होकर नगर के लिए जा रहा था। नगर के नक्का कुंआ रोड पर उसको बाइक सवार दो युवकों ने टक्कर मारकर गिरा दिया। इससे उसकी बाइक छतिग्रस्त हो गई। पीड़ित ने उनका विरोध किया तो आरोपियों ने हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...