बाराबंकी, फरवरी 6 -- फतेहपुर। कोतवाली के उसरहा गांव निवासी एक युवक को गांव के एक आपराधिक प्रवृत्ति के युवक ने बाइक से ठोकर मार कर गिरा दिया। हमले में वह लहूलुहान हो गया। पुलिस ने पीड़ित का डाक्टरी परीक्षण कराकर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। उसरहा मजरे टेढ़वा निवासी सचिन यादव गुरुवार को बिशुनपुर बाजार होकर वापस घर लौट रहा था। रास्ते मे जहुआ पुल के पास इसी गांव के कोमल यादव नामक युवक ने नियोजित ढंग से उसकी बाइक में अपनी मोटरसाइकिल से तेज टक्कर मार दी। जिससे सचिन बाइक समेत सड़क पर जा गिरा। जिससे उसके दोनों हाथ व पैर लहूलुहान हो गए। घटना के बाद आरोपी उसे धमकी देता हुआ चला गया। ग्रामीणों ने बताया कि दबंग युवक कोमल के विरुद्ध पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। इंस्पेक्टर एपी सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी कोमल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ...