पूर्णिया, फरवरी 9 -- धमदाहा, एक संवाददाता। बाइक के टक्कर के बाद मौत के मामले में मृतक की पत्नी ने साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाते लगाते हुए थाने में आवेदन दिया है। धमदाहा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 15 निवासी मृतक विश्वनाथ टुडू की 60 वर्षीय पत्नी फूलमानी देवी ने लिखा है कि 28 सितंबर 2025 को उनके पति द्वारा अपने 23 वर्षीय पुत्र राजकुमार टुडू की हत्या को लेकर मामला दर्ज कराया गया था। उस मामले में चार महीने बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से परेशान शिवनाथ टुडू शुक्रवार को आईजी पूर्णिया से आरोपी के गिरफ्तारी के लिए गुहार लगा कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान तरौनी स्थित गिरजा घर के समीप जान मारने की नीयत से बाइक से टक्कर मारी गई। उन्होंने आरोप लगाया है कि चार माह पूर्व पुत्र के हत्या का मामला दर्ज कराने के बाद से उस कांड के कई आरोपी उनके पति को...