शाहजहांपुर, फरवरी 15 -- मिर्जापुर गांव में नेत्र जांच शिविर के दौरान एक बच्ची को बाइक से टक्कर लगने के बाद बवाल हो गया। आरोपी ने टक्कर के विरोध पर पीटकर पिता समेत तीन को घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार मिर्जापुर के नौसारा में बरेली के निजी अस्पताल ने एक ग्रामीण के दरवाजा पर नेत्र जांच शिविर लगाया था। शिविर में आए अस्पताल के कर्मचारी की बाइक से सात साल की बच्ची आन्या को चोट लोग गई। आरोप है कि बच्ची को बाइक सवार ने पीट दिया। इसपर बच्ची के परिजनों ने विरोध कर दिया। जिस ग्रामीण के दरवाजे पर शिविर लगा था उस पक्ष के लोग हमलावर हो गए। देखते ही देखते दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे। आरोप है कि इस दौरान एक पक्ष ने पुलिस के सामने ही अवैध असलहों से फायरिंग कर दी। इसके बाद भगदड़ मच गई। इस दौरान बच्ची के पिता-चाचा और ताउ को दूसरे पक्ष ने खूब पीटा। तीनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.