अमरोहा, मार्च 20 -- नगर के मोहल्ला होली वाला निवासी नासिर पुत्र यासीन गुरुवार सुबह अमरोहा अड्डे पर अपनी ई-रिक्शा से सवारी छोड़कर झकड़ी अड्डे की ओर जा रहा था। जैसे ही वह अमरोहा अड्डे से आगे निकला कि सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से ई-रिक्शा की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ई-रिक्शा सड़क पर पलट गई। घायल को ई-रिक्शा के नीचे से निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया गया। कोतवाली में अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ तहरीर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.