गोपालगंज, फरवरी 14 -- मांझागढ़ । एक संवाददाता स्थानीय थाना क्षेत्र के धनखड़ गांव में शुक्रवार की शाम बाइक की टक्कर से एक बच्चा घायल होने के बाद दो पक्षों के बीच हुई मारपीट मामले में दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज करायी गयी। एक पक्ष के दुलदुलिया टोला पिपरा गांव के हरे लाल यादव ने अपने पुत्र के घेरकर मारपीट करने , सोना चेन व मोबाइल छीनने का आरोप लगाते हुए नामजद आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं दूसरी ओर धनखड़ गांव के सोहेब आलम ने अपने भतीजे को बाइक से धक्का मारकर गंभीर रूप से घायल करने के आरोप में चार नामजद व 30 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपितों में नेयाज आलम, अकरम अली, रविन्द्र यादव, मिठू यादव शामिल हैं।

हिंदी हिन...