फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 11 -- फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हाथीखाना निवासी मोहम्मद इसरार बाइक से सातनपुर मंडी जा रहे थे। छोटी जेल के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। दुर्घटना में मोहम्मद इसरार घायल हो गए। दूसरी बाइक का चालक मौके से वाहन लेकर भाग गया। आसपास के लोग मोहम्मद इसरार को पास में ही स्थित नर्सिंग होम ले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...