आरा, मार्च 9 -- आरा। आरा-सलेमपुर रोड पर धोबहां बाजार में बाइक से गिर एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। आरा सदर अस्पताल में इलाज के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया है। जख्मी महिला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़की सनदिया गांव निवासी रवि रंजन पासवान की 32 वर्षीया पत्नी फूलवंती देवी है। इधर, महिला के परिजनों ने बताया कि शनिवार को वह अपने मायके बिहिया के बेलवनिया गांव गई थी। रविवार की सुबह वह अपने बेटे सूरज कुमार के साथ बाइक से अपने गांव लौट रही थी। उसी दौरान धोबहां बाजार में बाइक असंतुलित होने से वह गिर पड़ी और गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इसके बाद उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत देखकर पटना रेफर पर कर दिया गया। हादसे में महिला को सिर में काफी गंभीर चोटें आई हैं। .....

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...